नोएडा, मार्च 7 -- ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उम्मीद संस्था ने गुरुवार को चित्रकला प्रतियोगिता और महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बादलपुर के दुजाना पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम, दीपांशु द्वितीय, खुशी तृतीया स्थान पर रहीं। इन्हें मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव, पर्यावरण प्रदूषण से भी अधिक खतरनाक है। उन्होंने सभी से बेटा-बेटी को समान शिक्षा और अधिकार देने का संकल्प लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.