देवघर, जनवरी 4 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय न्यू कॉलोनी स्थित स्काउट डेन में रविवार को पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड मधुपुर ग्रुप के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि रेलवे स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर, हेल्थ इंस्पेक्टर अभिमन्यु गुप्ता, सीनियर डी एम. डॉ. सनातन हाजरा, जेई टीआरडी हेमंत शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मधुपुर ग्रुप के जीएलएस रंजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के बीच चित्रकला व खेलकूद प्रतियोगिता किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में रुद्रा शर्मा ने प्रथम, जाग्रति कुमारी ने द्वितीय व समृद्धि किशोर को तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलखुद प्रतियोगिता में अंकित कुमार यादव ने प्रथम, अहान भास्कर साह ने द्वितीय व प्रिंस राज को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में में 32 बच्चों ने भाग लिया...