मेरठ, फरवरी 8 -- किठौर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जल प्रदूषण विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुसुम सिंह व दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने जल प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझाया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा अल्फिया ने प्रथम, कक्षा 12 की आयशा ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की सायमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वरिष्ठ लेखाकार प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, अंजलि गौतम, अखिलेश गौतम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.