मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वर्ग 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने आचार्य श्री के जीवन को सामने रखा। भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। चित्रकला में आचार्य शास्त्री के प्रकृति प्रेम और मानवीय मूल्यों को उकेरा गया। निर्णायक मंडल सदस्यों ने प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सतेन्द्र कुमार सतन, डॉ. आरती कुमारी, हेमा सिंह, साहित्यकार उषा किरण, हरिकिशोर सिंह हरि आदि ने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.