जामताड़ा, दिसम्बर 15 -- चित्तरंजन में भव्य क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन मिहिजाम, प्रतिनिधि। क्रिसमस के पावन अवसर पर सेंट पीटर्स चर्च, चित्तरंजन में रविवार शाम को भव्य क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रार्थना, गीत-संगीत, नृत्य, नाटक और झांकी के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म का संदेश प्रेम, शांति और मानवता के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। जिसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंच पर एंजेल कच्छप के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पैरिश कोषाध्यक्ष सी टुडू ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। ब्लेसी दास के सादरी नृत्य ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं संडे स्कूल के बच्चों ने एक्शन गीत से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। मेडलाइन टुडू ने क्रिसमस पर एक प्रेरक संदेश देते हुए प्रेम, क्षमा और सेवा क...