भभुआ, अप्रैल 17 -- शमशान घाट से पति को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ मृतका के मायकेवाले जहर देकर हत्या करने का लगा रहे हैं आरोप (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के बिछियां गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका 36 वर्षीया माया देवी बिछियां गांव निवासी इंदल कुमार की पत्नी थी। ससुराल वालों ने गुरुवार को उसका शव जलाने के लिए चिता बोझ दी थी। लेकिन, मायकेवालों की सूचना पर बिछिया स्थित शमशान घाट पहुंची पुलिस ने कफन लपेटे शव को बरामद किया। पुलिस ने मौके से उसके पति इंदल को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर अस्पताल पहुंचे जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.