देवघर, सितम्बर 15 -- चितरा,प्रतिनिधि। रविवार शाम करीब 3:30 बजे अचानक बारिश के बीच हुई वज्रपात से थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव निवासी 65 वर्षीय किसान शिवराम राय की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में मृतक किसान के पुत्र बापी राय ने बताया कि उनके पिता खेत में खाद छिड़काव के लिए गया था। उसी दौरान हल्की बारिश के बीच अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे वह काफी झुलस गया और वहीं खेत में गिर गया। परिजनों को सूचना मिलने पर आनन-फानन में उनको जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने नब्ज देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.