देवघर, जनवरी 13 -- चितरा,प्रतिनिधि। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू सनराइज स्पोर्टिंग क्लब चितरा की ओर से पांच दिवसीय रंजीत हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (सीजन-05) का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक चितरा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में आसपास के इलाकों की कई सशक्त टीमों की भागीदारी होगी। जिससे रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा, बल्कि खेल के माध्यम से आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करेगा। उद्घाटन समारोह में झारखंड विधा...