देवघर, फरवरी 14 -- चितरा। चितरा थाना पुलिस ने तत्परता और तकनीकी सहयोग से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलते ही पीड़ितों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने पुलिस की सराहना की। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव के युवक संजीत सेन व पलमा निवासी भगीरथ महतो की मोबाइल अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गयी थी। पीड़ितों द्वारा चितरा थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी जांच शुरू की। सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि आम नागरिक अपने मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत थाना में सूचना दें। पुलिस तकनीकी संसाधनों के माध्यम से हरसंभव प्रयास करती है कि लोगों की खोई मोबाइल उन्हें वापस मिल सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.