देवघर, फरवरी 9 -- चितरा। साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चितरा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दुमदुमी पंचायत अंतर्गत सारंडा गांव में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जानकारी दी गई और उन्हें सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई। गांव के चौपाल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विकास पासवान ने डिजिटल ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करना सीधे आर्थिक नुकसान को न्योता देने जैसा है। उन्होंने ग्रामीणों को विशेष रूप से बैंक खाता विवरण, एटीएम नंबर, यूपीआई पि...