देवघर, फरवरी 1 -- चितरा। चितरा कोलियरी अवस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 24 वर्षों तक सेवा देने वाले वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सुशील ने डीएवी संस्थान में लगभग 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और शिक्षकों को ईमानदारी व समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.