देवघर, जनवरी 5 -- चितरा,प्रतिनिधि। ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) मुख्यालय ने संगठनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। इसी क्रम में ईसीएल के विभिन्न एरिया में कार्यरत सीनियर एसआई स्तर के कई सुरक्षा पदाधिकारियों का व्यापक स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। इस संबंध में ईसीएल मुख्यालय के सुरक्षा उपमहाप्रबंधक द्वारा पत्र जारी कर आधिकारिक आदेश एस पी माइंस एरिया को भेजा गया है। जारी स्थानांतरण सूची में एसपी माइंस चितरा कोलियरी से कुल पांच सीनियर एसआई स्तर के सुरक्षा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, जिन्हें ईसीएल की अन्य महत्वपूर्ण कोलियरियों एवं एरिया में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानकारी के अनुसार चितरा कोलियरी में पदस्थापित इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा एवं अनूप कुमार क...