देवघर, दिसम्बर 7 -- चितरा,प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में रविवार को एक बार फिर प्रबंधन द्वारा संडे ड्यूटी में कटौती लागू कर दी गई। इसके चलते क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर विभिन्न इकाइयों में तैनात सैकड़ों कोयला कर्मी इस हफ्ते भी संडे ड्यूटी के लाभ से वंचित रह गए। मजदूरों के लिए यह दूसरी लगातार सप्ताहिक कटौती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार मजदूरों की आवाज़ बनने का दावा करने वाले सारे यूनियन नेता पूरी तरह खामोश दिखाई दिए। गौरतलब है कि कोलियरी प्रबंधन ने वित्तीय संकट का हवाला देते हुए पहले ही रोटेशन के आधार पर हर रविवार 25 प्रतिशत संडे ड्यूटी कटौती की घोषणा की थी। पिछले रविवार को जब कटौती लागू की गई थी, तब यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था। लेकिन इस बार न तो कोई विरोध-प्रदर्शन हुआ और न ही किसी यूनियन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.