देवघर, दिसम्बर 15 -- चितरा, प्रतिनिधि। एस पी माइंस चितरा कोलियरी में रविवार को रोटेशन के आधार पर इस बार फिर संडे कटौती के दौरान कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप में कार्यरत 158 में 32 कोल कर्मियों का संडे ड्यूटी में कटौती की गई है। जिसमें तीन ट्रेड यूनियन नेताओं का नाम भी शामिल है। जिसमें मुख्य रूप से वर्कशॉप में कार्यरत एटक एरिया सचिव पशुपति कोल, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के एरिया संयुक्त सचिव श्याम सुंदर तिवारी, प्रसादी दास शामिल है। हालांकि इस बार संडे ड्यूटी के खिलाफ किसी ने भी विरोध नहीं जताया है, लेकिन भीतरखाने में नाराजगी देखी गई। दूसरी ओर कोलियरी के एरिया स्टोर में 50 प्रतिशत संडे ड्यूटी में कटौती के खिलाफ स्टोर में कार्यरत कर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए सुबह छह बजे से 10 बजे तक स्टोर में आक्रोशित कर्मियों ने ताला जड़ दिया। जिससे स्टोर ...