देवघर, जनवरी 1 -- चितरा, प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव में आदिवासी समुदाय द्वारा बुधवार को पारंपरिक सोहराय पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान पोचन हांसदा ने की। इसमें गांव के बुजुर्गों, युवाओं तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्व को सामूहिक रूप से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 10 जनवरी से पांच दिवसीय सोहराय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जनवरी को नहाय-खाय के साथ सोहराय पर्व का शुभारंभ होगा, जबकि 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ इसका समापन किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति से जुड़ाव का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.