देवघर, फरवरी 13 -- चितरा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से चितरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास पासवान ने की। इसमें पूजा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में दुखिया बाबा शिव मंदिर में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, कतारबद्ध दर्शन, पार्किंग प्रबंधन एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई। मंदिर परिसर और आसपास पुलिसबल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, अस्थायी दुकानों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। शाम को निकलने वाली शिव बारात के निर्धारित रूट, समय और याता...