देवघर, दिसम्बर 18 -- चितरा। ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार अहले सुबह 7 बाइक सहित बाइकों में लोड करीब 4.5 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अहले सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान पकड़े गए सभी बाइकें चितरा पुलिस के सुपुर्द कर दी गयी। वहीं जब्त कोयले को कोलियरी के कोल डंप में जमा किया गया। जानकारी के अनुसार कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप से थोड़ी दूर चितरा-बस्ती पालोजोरी मुख्य सड़क पर यह कार्रवाई की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...