देवघर, फरवरी 24 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी क्षेत्र के 10 नंबर स्थित खून खदान के समीप कोलियरी प्रबंधन द्वारा बिना मुआवजा दिए जमीन काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। प्रभावित परिवारों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जमीन कटाई कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीण अनिल महतो, फूलचंद महतो, अशोक महतो, संजोती देवी व संध्या देवी ने आरोप लगाया कि कोलियरी प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना और मुआवजा भुगतान के जबरन जमीन काटने का कार्य कर रहा है। उनका कहना है कि न तो मकान का मूल्यांकन किया गया है और न ही अब तक किसी प्रकार की पुनर्वास सुविधा प्रदान की गई है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि घरों के बिल्कुल समीप जमीन कटाई होने से उनके जा...