देवघर, फरवरी 9 -- चितरा, प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में कार्यरत नव नियुक्त कोयला कर्मियों को रविवार ड्यूटी का लाभ मिलने से कार्यस्थल पर खुशी का माहौल देखा गया। यह लाभ सारठ विधायक की पहल के बाद संभव हो सका, जिससे नवनियुक्त कर्मियों में उत्साह और संतोष देखा जा रहा है। बताया जाता है कि हाल ही में ईसीएल मुख्यालय, सांकतोड़िया से एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें नव नियुक्त कोयला कर्मियों को तीन वर्षों तक संडे ड्यूटी और ओवरटाइम के लाभ से वंचित रखने की बात कही गई थी। इस निर्णय के बाद कोलियरी में कार्यरत नव नियुक्त कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। इस मामले की जानकारी इंटक सचिव योगेश राय द्वारा सारठ विधायक को दी गई, जिसके बाद विधायक ने ईसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप किया। साथ ही फोन पर भी वार्ता कर नव नियुक्त कर्मियों की...