देवघर, फरवरी 13 -- चितरा। देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर चितरा कोलियरी में गुरुवार सुबह प्रथम पाली में करीब दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले जुटे श्रमिकों ने कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनाइटेड कोल वर्कर्स के समर्थन में वाम दलों के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे और चेक पोस्ट के समीप मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सड़क पर आवागमन शुरू कराई। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने केंद्र सरकार की नीतियों, श्रम कानूनों में बदलाव तथा निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और जाम हटाने के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में...