देवघर, जनवरी 26 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई का कार्य पिछले लगभग तीन माह से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे जहां एक ओर चितरा कोलियरी को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कोयला ढुलाई से जुड़े डंपर मालिकों एवं चालकों के समक्ष गंभीर रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। डंपर मालिक सह चालक मदन स्वर्णकार, सरोज यादव, मंटू यादव, संजीत यादव, अंगद यादव, उत्तम यादव, विशंभर यादव, पिंटू यादव, अशोक यादव, अरूप दास समेत अन्य चालकों ने बताया कि गत नवंबर माह से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद है। ढुलाई बंद रहने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि अब राशन दुकानदार भी उधार राशन देने से इनकार कर रहे हैं। डंपर चालकों ने बताया कि रविवार को च...