देवघर, जनवरी 30 -- चितरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत नारंगी मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनिमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक पलटते ही चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चितरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक कब्जे में लेते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर फैले चावल को हटाने तथा यातायात सुचारू कराने की पहल शुरू की। पुलिस की तत्परता से धीरे-धीरे मार्ग पर आवाजाही बहाल की गई। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक मधुपुर से चावल लोड कर नारंगी मोड़ होते हुए चितरा मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। उसी दौरान अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बा...