लातेहार, फरवरी 17 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धाधू पंचायत के चितरपुर गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रस्तावित ड्रोन सर्वे का कड़ा विरोध जताया। बैठक में ओडिशा एलॉय स्टील लिमिटेड कंपनी द्वारा चितरपुर कोल ब्लॉक क्षेत्र में ड्रोन सर्वे के माध्यम से सर्वेक्षण एवं क्षेत्र मापी करने हेतु उपायुक्त से अनुमति मांगी गई थी। उपायुक्त कार्यालय से पत्र जारी कर अनुमति दिए जाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली। गांव में आक्रोश फैल गया और एक बैठक बुलाकर सामूहिक रूप से विरोध का निर्णय लिया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि बिना ग्राम सभा की अनुमति किसी भी प्रकार का सर्वे या खनन कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने सीधे प्रशासनिक पदाधिकारियों से अनुमति लेकर गांव को विश्वास में लिए बिना अपनी कार्य शुरू करने की कोशिश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.