गिरडीह, फरवरी 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चितरडीह निवासी प्रो. प्रमोद कुमार सिन्हा की सुपुत्री वंदना कुमारी ने यूजीसी नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक प्रोफेसर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ चितरडीह गांव, बल्कि पूरे जमुआ प्रखंड में खुशी की लहर है। वंदना कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय चितरडीह से हुई। इसके बाद उन्होंने लंगटा बाबा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वे इसी विषय में पीएचडी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व उनके छोटे भाई शिवम कुमार सिन्हा भी प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं, जिससे यह परिवार शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बन गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.