लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पथ प्रमंडल लखीसराय द्वारा चितरंजन रोड पर कराए जा रहे ढलाई कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष देखने को मिल रहा है। सड़क की ऊंचाई बढ़ाए जाने और कथित अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम सहित संबंधित विभागों को पत्र लिखकर ढलाई कार्य पर तत्काल रोक लगाने एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से संजय कुमार प्रजापती, रंजीत कुमार एवं कुंदन कुमार ने बताया कि चितरंजन रोड पर पथ प्रमंडल लखीसराय द्वारा 30 जनवरी 2026 से ढलाई कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने सड़क को ऊंचा किए जाने का विरोध दर्ज कराया, बावजूद इसके विभाग द्वारा कथित रूप से दबाव बनाते हुए बलपूर्वक ढलाई कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व कहीं भी सूचना बोर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.