लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। चितरंजन रोड को निर्धारित स्तर से ऊंचा किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीओ प्रभाकर कुमार को आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य मनमाने ढंग से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा है कि उच्च न्यायालय पटना एवं पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार वर्तमान स्तर से किसी भी स्थिति में सड़क को ऊंचा नहीं किया जाना चाहिए। इसके बावजूद संवेदक द्वारा सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क को और ऊंचा कर दिया गया तो आसपास के घरों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.