रांची, मार्च 16 -- राहे, प्रतिनिधि। भाजपा राहे मंडल अध्यक्ष दिवंगत चितरंजन महतो के श्राद्धकर्म में रविवार को भाजपा के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि चितरंजन महतो की मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, पूर्व विधायक डॉ जीतूचरण राम, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राजाराम महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, सोनाहातू मंडल अध्यक्ष खगेश महतो और जवाहर महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.