पटना, दिसम्बर 15 -- राजधानी में सोमवार को कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति रही। चितकोहरा गोलंबर से अनीसाबाद गोलंबर तक सुबह 10 बजे से ही जाम रहा। वहीं गांधी मैदान, नेहरू पथ, चिरैयाटांड़ पुल, जीपीओ फ्लाईओवर पर वाहनों की कतार लगी रही। इधर, बुद्धमार्ग में नो पार्किंग एरिया में भी जहां-तहां वाहन लगे रहने से जाम लग गया। चितकोहरा गोलंबर से अनीसाबाद गोलंबर तक एक लेन में जाम रहा। इसका कारण था कि एक लेन में जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर दिया गया था। वाहनों की कतार होने के कारण पटना शहर से फुलवारीशरीफ की ओर जाने वाले वाहनों को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच रूट बदलकर जाना पड़ा। इस मार्ग पर अपराह्न एक बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ। गांधी मैदान में सरस मेला देखने वालों की भीड़ सोमवार को भी रही, जिसके कारण मैदान के चारों ओर एक लेन में वाहनों की कतार शाम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.