नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, व.सं.। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में मंगलवार को भोजन देने के दौरान एक बंदर ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। यह घटना चिड़ियाघर की बीट संख्या-एक में हुई, जहां बंदर ने कर्मचारी के दाहिने हाथ की एक उंगली को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और शरीर पर कई जगह काट लिया। घटना के बाद कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने चिड़ियाघर प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.