कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके सर्दी भी संडे को फनडे बनाने से नहीं रोक सकी। इसका नजारा चिड़ियाघर में देखने को मिला, जहां रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचे। चिड़ियाघर प्रशासन नए साल पर पर्यटकों की भारी भीड़ का अनुमान लगाए है। रविवार को चिड़ियाघर में 2806 वयस्क और 607 अवयस्क पर्यटक पहुंचे। इन पर्यटकों से प्रवेश शुल्क के रूप में एक लाख 74 हजार 640 रुपये की आमदनी चिड़ियाघर को हुई। इसके अलावा 3990 व 870 रुपये अन्य मद में आय हुई। शनिवार को 1667 पर्यटक ही चिड़ियाघर पहुंचे थे। इनसे एक लाख आठ हजार 610 रुपये की आय हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.