पिथौरागढ़, मार्च 10 -- क्षेत्र के चिटगाल गांव में होली की चीर बांधी गई। इसी के साथ यहां होली गायन शुरू हो गया है। इस दौरान होल्यार यहां जमकर होली में डूबे नजर आए। चीर बंधन के बाद होल्यारों ने भक्ति पर आधारित होली का गायन किया। ऐसा ना देखो दशरथ राम, शिव के मन में बसे काशी, हमको जोबन होली रही है, शिव तेरी कैलाश में अजब माया, देखो सुदामा हरजी मिलन गई जैसी होली का गायन किया गया। यहां अब होल्यार रोज घर-घर जाकर होली गायन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...