रामगढ़, फरवरी 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर भदानीनगर के चिकोर गांव में मंगलवार रात्रि जागरण का भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया। वहीं मंच की कमान भवानी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारो ने संभाला। जागरण का मुख्य आकर्षण झांकी थी, जिसमें संजय एंड ग्रुप के कलाकारों ने समा बांधा। जागरण को सफल बनाने में गणेश महतो, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, कृष्णा कुशवाहा, विकास कुमार, सुनील कुमार, आनंद महतो, संजय दांगी, अरुण, यशवंत, दुर्गेश, निखिल, राहुल, रानी, गौरी, लखन, विवेक, भूपेश, सूरज, धनराज, सत्यनारायण, विनोद, पिंटू, प्रकाश आदि ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.