बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बिहारशरीफ। लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के पास रविवार को चिकेन की दुकान से 59 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि धंधेबाज फरार हो गये। उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी टीम में सर्वेश कुमार, ऋतुरंजन, नीतीश रंजन व निशा भारती शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...