मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भटौलीया गांव में शुक्रवार को चिकेन का दाम कम नहीं करने पर इनायतनगर निवासी मो. इम्तियाज (25) की सीने में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर रखकर जाम कर दिया। टायर जलाकर हंगामा करने लगे। वे लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे बीडीओ, थानेदार सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि भटौलीया गांव स्थित सड़क किनारे मो. इस्लाम की मुर्गा दुकान पर मो. इम्तियाज काम करता था। इसी दौरान भटौलीया निवासी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.