मैनपुरी, अप्रैल 25 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते सोमवार दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना से अस्पताल में डर का माहौल है और सीएचसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के ग्राम खजुरिया बमटापुर निवासी हरेंद्र पाल का गांव निवासी शिवम से बीते 22 अप्रैल को विवाद हुआ था। दोनों पक्षों द्वारा शिकायत करने पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया था। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। चिकित्साधीक्षक डा. अतुल यादव ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन विवाद और बढ़ गया। घटना की जानकारी सीओ अजय सिंह चौहान को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख लोग भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से नितिन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.