सहारनपुर, नवम्बर 16 -- सहारनपुर। लायंस क्लब मयूर द्वारा महानगर में विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। महिलाओं के लिए मेमोग्राफी और पुरुषों के लिए लीवर का फ़ाइब्रोस्कैन टेस्ट का विशेष प्रबंध किया गया। चिकित्सा शिविर में 180 लोगों की जांच की गई। ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर वाष्णेय ने लोगों को कैंसर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष राजीव सचदेवा, अभिषेक सिंघल, डॉ अजय जैन, अनुराग कुच्छल, मयंक अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, सुनील सूरी, आशु सिंघल, सुशील, संजीव भाटिया, राजन कपूर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...