किशनगंज, जुलाई 5 -- पोठिया, निज संवाददाता। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को मोतीहारा, हालामाला पंचायत, में 69 वीं किसान संवाद और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. कोमल, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 65 पशुपालकों के 152 छोटे-बड़े पशुओं में कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या, गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.