अररिया, दिसम्बर 28 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र के चकोड़वा में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने जांच कर न केवल दवा दी गयी बल्कि परामर्श भी दिया गया। यह आयोजन समाजसेवी नागेश्वर यादव की ओर से किया य गया।इस मौके पर आस्था हॉस्पिटल के डॉ. पंकज कुमार जनरल फिजिशियन, डॉ. चंदन कुमार नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ शलिम असलम शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. अभिनव आनंद मुंह एवं दंत रोग विशेषज्ञ तथा जेपी यादव आदि शिविर में मौजूद थे। हॉस्पिटल के संथापक नागेश्वर यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है तथा हास्पिटल के द्वारा तैयार टीम के सदस्यों के साथ लोगों को जागरूक भी किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...