अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से खजांची मोहल्ल में दूसरे दिन भी चिकित्सा शिविर लगा। शनिवार को 120 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। मरीजों की जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन की ओर से मरीजों की जांच की गई। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी इसका लाभ उठाया। पैलाग फाउंडेशन से तरन्नुम खान जी द्वारा निशुल्क दवाई का वितरण किया। यहां व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, संगठन मंत्री मनीष जोशी जिलाध्यक्ष सुशील साह, दीप चंद्र डांगी, जया साह, मुमताज कश्मीरी, शहजाद कश्मीरी, ज्योति कपूर, सुनील कपूर, लाला संजय अग्रवाल, दिनेश चंद्र मठपाल, पवन साह, विजय भट्ट, संजीव गुप्ता, हिमांशु पेटशाली, अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अशोक गोस्...