अयोध्या, दिसम्बर 2 -- बीकापुर। नगर पंचायत के तेंदुआ माफी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना ने फीता काट कर किया। शिविर में कैपिंग थेरेपी के माध्यम से बीमारियों के उपचार के बारे में बताया। निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 62 मरीज का रजिस्ट्रेशन करके कैंपिंग थेरेपी विधि से उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. मोहम्मद नावेद खान ने बताया कि कैपिंग थैरेपी पद्धति से मांसपेशियों की अकड़न, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलना, सिर दर्द, माइग्रेन, गठिया का उपचार तनाव और थकान से राहत मिलती है। त्वचा संबंधित बीमारियों का उपचार भी आसानी से हो जाता है। इस मौके पर डॉ. याहिया रजा खान, डॉ राहुल भार्गव, अफजल खान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अनवर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...