आगरा, अगस्त 1 -- डी कैम्ब्रिज स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ आगरा के सहयोग से एक सफल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। छात्रों एवं स्टाफ को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता प्रदान की गई। करीब 500 छात्रों की दांत, आंख और त्वचा की जांच की गई तथा उन्हें विशेषज्ञों की सलाह दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा वनस्थली विद्यालय के निदेशक वीके मित्तल रहे। निदेशक डॉ. सुशील कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या अनीता श्रीवास्तव और शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं सहयोग से आयोजन सफल हो सका। रोटरी क्लब ऑफ आगरा के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.