पलामू, मार्च 16 -- हुसैनाबाद। शहर के वार्ड-दो स्थित अमन-चैन मुहल्ले में हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार के आवास में 13 मार्च की देर रात में आग लग जाने से करीब डेढ़ लाख रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। शॉट शर्किट से आग लगी है। आग लगने के समय घर बंद था। परिवार का कोई सदस्य घर में माजूद नहीं था। पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी और अग्नि शमन दस्ते को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तबतक सबकुछ जलकर खाक हो गया। फ्रीज, कूलर, पंखा, कंप्यूटर, एलसीडी, पलंग, कपड़ा, जरूरत के कागजात सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान होना बताया हैं। डॉ. विनेश कुमार ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर आपदा प्रबंधन राहत कोष से सहायता करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.