पटना, जून 2 -- ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम की ओर से पटना के एक होटल में चिकित्सा कॅरियर की चुनौतियों के साथ संघर्ष, समस्या और समाधान पर जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करीब 100 चिकित्सकों ने भाग लिया। मौके पर बीओए के अध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद ने पीजी के बाद डॉक्टरों की कॅरियर संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कौन-कौन से कॅरियर विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने डॉक्टर एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) के बारे में जानकारी दी। पद्म श्री डॉ. आरएन सिंह ने डॉक्टरेट की डिग्री (पीएचडी) और चिकित्सा अनुसंधान में काम करने के बारे में बताया। उन्होंने चिकित्सा अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि औषध विज्ञान, जैव रसायन, या अनुवांशिक में काम करने के बारे में बताया। मौके पर डॉ. अमूल्य सिंह, डॉ. निशिकां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.