पलामू, जनवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत मरीजों के चिकित्सा अनुदान की अनुशंसा के पूर्व भौतिक सत्यापन के लिए विभाग ने निर्देश दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के झारखंड निदेशक डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने यह निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देशित किया कि सिविल सर्जन स्वयं अथवा नामित पदाधिकारी के माध्यम से इस योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन से संबंधित मरीज का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे,सीएचसी प्रभारी और चिकित्सकों से भी कराना सुनिश्चित करेंगे ,चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले सूचीबद्ध अस्पताल से प्राप्त प्राक्कलन को संबंधित अस्पताल से सत्यापन उपरांत ही मरीज के प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करेंगे साथ ही योजना अंतर्गत जसास कार्यालय को प्रेषित किए जाने वाले मरीजों के आव...