सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- सुलतानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में पक्षों का साक्ष्य पूरा हो गया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि कोर्ट ने 10 फरवरी को अन्तिम सुनवाई के लिए फाइल नियत की है। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम पीट पीट कर चिकित्सक की हत्या करने में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह और उसके ड्राइवर दीपक सिंह आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...