सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। शास्त्री नगर मोहल्ले में संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में सोमवार को न्यायाधीश संतोष कुमार ने पंचनामा करने वाले दरोगा को गवाही में तलब किया है। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि दरोगा नियाजी हुसैन लखनऊ में तैनात हैं। उनके कोर्ट में नहीं आने के कारण सोमवार को सुनवाई एक अप्रैल के लिए टल गई। मामले में अब तक मृतक की पत्नी निशा तिवारी, निशा के नाबालिग पुत्र, बहन शान्ति पाण्डेय और जयसिंहपुर के डॉक्टर यादव ने कोर्ट में गवाही दी है। 23 सितंबर 2024 को हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह, उनके पिता जगदीश नारायण सिंह और ड्राइवर दीपक सिंह पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और दहशत फैलाने के आरोप हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.