सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में बहस जारी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि 17 फरवरी को शेष बहस के लिए फाइल नियत हुई है। सुनवाई के दौरान मृतक चिकित्सक की पत्नी निशा सिंह निजी अधिवक्ता संतोष पांडेय के साथ कोर्ट में मौजूद रहीं। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम पीट पीट कर हुई हत्या में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह और उसका ड्राइवर दीपक सिंह आरोपी हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...