लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को डीएम मिथिलेश मिश्र के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी के लापरवाही व मनमानी पर डीएम पूरी तरह सख्त दिखे। गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में हेल्थ प्रोफेशनल रिपोर्ट तैयार करने लापरवाही पर डीएम सभी प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक को जमकर फटकार लगाया। सीएस डॉ जयप्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से सभी प्रखंड के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा रिपोर्ट अपडेट होने तक किसी भी कमी का वेतन निर्गत नहीं होगा। इसके अलावे उन्होंने सूर्यगढ़ा सीएचसी में तैनात सभी चार चिकित्सा पदाधिकारी को सरकार के निर्देशान...