जौनपुर, फरवरी 12 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात एक चिकित्सक सहित तीन के खिलाफ दुराचार के आरोप में केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि कस्बा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जौनपुर रोड स्थित कमला हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. संतोष यादव, बच्ची व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे काम के बहाने घर बुलाकर चोरी का आरोप लगाया। घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...