पाकुड़, जनवरी 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ़ पंकज बिराजी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिए गए कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने की शपथ ली। सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने और कुष्ठ बीमारी को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। डॉ़ पंकज बिराजी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति पूरी तरह स्नेह एवं सेवा की भावना रखते थे। इस मौके पर शैलेश कुमार, मनीष कुमार, राजेश रंजन, शौकत अली, गुलाम गौस के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.